मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा स्नान के दौरान तेज धार में बही दो महिला, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा स्नान के दौरान तेज धार में बही दो महिला, एक की मौत

भागलपुर। जिले में सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगा घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान दो महिला तेजधार में बह गई। जिसमें से एक की मौत हो गई है, जबिक दूसरे को 5 किलोमीटर दूर तिलकपुर में चरवाहा ने बचा लिया। बताया जा रहा है कि बचाई गई महिला का स्थिति अभी ठीक है।

मृतका की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जबकि दूसरी महिला मुंगेर के बंगाली टोला की रहने वाली कुमकुम देवी है। वह फूल बेचने के लिए सुल्तानगंज आई हुई थी। मृत महिला ने उनसे कहा था कि हमें गंगा स्नान करवा दीजिए। जैसे ही गंगा स्नान करने के लिए दोनों महिलाएं पानी में गई। वैसे ही मृतका को तेज धार ने अपने चपेट में ले लिया।

डूबने से उसकी मौत हो गई तो कुमकुम देवी उसकी लाश को पड़कर 5 किलोमीटर दूर तिलकपुर तक पहुंची। बीच धार में कुमकुम देवी चिल्ला रही थी। जिसके बाद चरवाहा ने चिल्लाने का आवाज सुन उन्हें नदी से बाहर निकाला। उनके साथ मृत महिला का शव भी बाहर निकाल लिया गया है। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें