मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

पांच करोड़ की हेरोइन के साथ दो महिला आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ नशे के कारोबार में लिप्त दो महिलओं को गिरफ्तार भी किया है।दिल्ली पुलिस ने सप्लाई चेन का पर्दाफाश करते हुए नंद नगरी से महिला तस्कर सीमा और उसकी रिश्तेदार/सहयोगी समीता को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 1,049 ग्राम हेरोइन, एक स्कूटी, 22,900 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि उत्तर पूर्वी जिले के इलाकों में मादक पदार्थों की बड़ी खेप सप्लाई की जा रही है। सूचना को पुख्ता कर पुलिस टीम ने 22 अगस्त को जीटीबी अस्पताल के पास जाल बिछाया और डी ब्लॉक, झुग्गी नंद नगरी इलाके में बात करने आई सीमा और समीता को गिरफ्त में लिया। वे एक नीली स्कूटी एक्टिवा पर सवार थीं, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।पुलिस जांच में पता चला है कि 54 वर्षीय सीमा पिछले 25 साल से नशे के कारोबार में सक्रिय है। उसके खिलाफ 10 मादक पदार्थों और 30 आबकारी एक्ट के मामले दर्ज हैं। सीमा के परिवार के कई सदस्य, जिनमें उसके दो बेटे भी शामिल हैं, इस धंधे में सक्रिय हैं। पुलिस ने उसे पहले भी तड़ीपार किया था। सीमा नंद नगरी और शाहबाद डेयरी थानों में दर्ज दो मादक पदार्थों मामलों में वांछित चल रही थी।वहीं, पुलिस की पकड़ में आई 43 वर्षीय समीता सीमा की भाभी है। वह कस्तूरबा नगर की रहने वाल है। उसके खिलाफ तीन आबकारी अधिनियम (एक्ट) और एक मादक पदार्थ एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारी के अनुसार गिरोह दिल्ली-एनसीआर से हेरोइन मंगवाकर उत्तर पूर्वी दिल्ली, खासकर नंद नगरी इलाके में सप्लाई करता था। सीमा खरीद-फरोख्त और नेटवर्क का संचालन करती थी, जबकि समीता सप्लाई की जिम्मेदारी संभालती थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें