मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में लुटेरे सगे भाई गिरफ्तार, तमंचे-कुंडल व बाइक बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुठभेड़ में लुटेरे सगे भाई गिरफ्तार, तमंचे-कुंडल व बाइक बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में थाना मीरगंज पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में लूट छिनैती की घटनाओं में शामिल दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने सीएचसी मीरगंज में भर्ती कराया।एसएसपी अनुराग आर्य ने शनिवार को बताया कि बीती 26 अगस्त की शाम बदमाशों ने मीरगंज हाईवे पर महिला के कान से कुंडल छीन लिए थे। मामले की जांच में जुटी पुलिस को बीती रात नगरिया सादात मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल होकर गिर पड़े और उन्हें दबोच लिया गया। दोनों की पहचान सोहेल (25) व तसलीम (28) पुत्रगण सूखाअली निवासी ग्राम दियोरिया अतरौली थाना मीरगंज के रूप में हुई है।पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि 8-9 महीने में साथी वाहीद अली के साथ बरेली जिले के कई क्षेत्रों में 27-28 वारदातें कर चुके हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चार पीली धातु के कुंडल, दो मोबाइल फोन, 4580 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की।एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम में मीरगंज थाना प्रभारी प्रयाग राज सिंह, चौकी प्रभारी सूरजपाल सिंह समेत थाना पुलिस शामिल रहे। आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें