मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के जिला अस्पताल के गेट पर एक युवक मूर्छित अवस्था में बीती रात को मिला। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के एफ- ब्लॉक में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे मूर्छित अवस्था में मिला। उसे किसी राहगीर ने नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें