मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

हाईवा की टक्कर से दो किशोर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हाईवा की टक्कर से दो किशोर की मौत

डेहरी आन सोन )। रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र के मुरली कैंप के समीप गुरुवार सुबह तेज रफ्तार हाईवा वाहन की चपेट में आने से दो किशोर की मौत हो गई।दोनों युवक कल्याणपुर बीगहा गांव के रहने वाले थे और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान आशीष कुमार (16 वर्ष), पिता जनेश्वर प्रसाद, एवं रंजन कुमार (17 वर्ष), पिता हुलास यादव के रूप में की गई है।परिजनों ने बताया कि दोनों युवक प्रतिदिन सुबह सड़क पर दौड़ लगाकर शारीरिक अभ्यास करते थे। आज सुबह भी वे घर से दौड़ने के लिए निकले थे, तभी डेहरी–रोहतास मुख्य मार्ग (एनएच-119) पर तेज गति से आ रही हाईवा ट्रक (बीआर 01 जीपी 5036) ने उन्हें कुचल दिया।हादसे में रंजन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आशीष कुमार को आनन-फानन में रोहतास पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि संबंधित हाईवा डालमिया भारत कंपनी में कॉन्ट्रैक्टर के अधीन कार्यरत है।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-119 को जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सड़क जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और लोग कई किलोमीटर पैदल चलते नजर आए।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद, बीडीओ ऋषि राज एवं अंचलाधिकारी सुशी कुमारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और मृतकों के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें