मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

पानी की टंकी गिरने वाले प्रकरण में अधिशासी अभियंता समेत दो निलंबित, जेई बर्खास्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। उप्र जल निगम ग्रामीण के महानिदेशक (आईएएस) डाॅ. राजशेखर ने सीतापुर में ट्रायल के दौरान पानी की टंकी धराशाही होने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने मानक विहीन पानी टंकी बनाए जाने के मामले में अधिशासी अभियंता आलोक पटेल और सहायक अभियंता विनोद को निलंबित कर दिया है। जबकि जेई को बर्खास्त करने की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। ठेकेदार समेत अन्य जिम्मेदारों की लापरवाही के आधार पर कार्यवाही प्रचलित है।उल्लेखनीय है कि उप्र के सीतापुर जनपद में जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड महोली के गांव चितहला में पानी की टंकी का निर्माण किया गया था। इसमें तीन करोड़ 75 लाख रुपये की लागत आई थी। बीते रविवार को पानी की टंकी का पेयजल की सप्लाई को लेकर ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान ही भरभराकर करोड़ों की लागत से बनी पानी की टंकी जमींदोज हो गई। पानी की टंकी के साथ ही बाउंड्री वॉल भी पूरा गिर गयी। गनीमत यह रही कि थोड़ी दूर पर मौजूद गार्ड इसकी चपेट में नहीं आए वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले में जिला स्तर पर एसडीएम अभिनव यादव ने जांच कर पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी थी। इस रिपोर्ट को जिलाधिकारी द्वारा शासन को भेजा गया था। रिपोर्ट के आधार पर उप्र जल निगम ग्रामीण के महानिदेशक डाॅ. राजशेखर ने उक्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें