मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग लेने वाले दो छात्रों की मौत, युवती आईसीयू में भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग लेने वाले दो छात्रों की मौत, युवती आईसीयू में भर्ती

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर अधिक ड्रग्स लेने के बाद दो छात्रों की मौत हो गई है, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के एक प्रसिद्ध एमबीए कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा और 28 वर्षीय छात्र की मृत्यु हुई है। वहीं, 25 वर्षीय छात्रा गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है।

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल को एक कॉलेज के बहुत सारे बच्चों ने गोरेगांव इलाके में स्थित नेस्को ग्राउंड में आयोजित कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे।

इस दौरान कुछ छात्रों ने ड्रग कंज्यूम किया था। हालांकि, यह संभावित फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद साफ होगा। सोमवार देर रात 12 बजे के आसपास स्टूडेंट्स को सांस लेने में परेशानी के चलते नजदीक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो छात्रों की मौत हो गई।

वनराई पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही कॉन्सर्ट में शामिल स्टूडेंट का बयान दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने पुलिस को ड्रग से जुड़ी हुई जानकारियां दी हैं।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक इस प्रकरण में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें दो कॉलेज छात्र भी शामिल हैं। इवेंट ऑर्गनाइजर विहान उर्फ आकाश सामल (31) , नेस्को इवेंट ऑर्गेनाइजर एंड मैनेजमेंट के सनी विनोद जैन और इंटरनल सिक्योरिटी के बालाकृष्णन बलराम को गिरफ्तार किया गया है।

सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

वनराई पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ड्रग्स के ओवरडोज का शक है। हालांकि, मौत की असली वजह मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। मृतकों के खून के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें