मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

800 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन लाख के जाली नोटों के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े तीन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता, । पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने

करीब 800 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन लाख रुपये की नगदी के साथ दो तस्करों को

धर दबोचा है। इनकी पहचान निकुंज सरकार (55) और आकाश खान (40) के तौर पर

हुई है। निकुंज रेजीनगर मुर्शिदाबाद का रहने वाला है जबकि आकाश खान दक्षिण

24 परगना के बारुइपुर का निवासी है। एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने

गुरुवार शाम इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम

पुख्ता सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने नदिया जिले के

बेथुआडेहरी थाना इलाके में जाल बिछाकर इन दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया

था। इनके पास से बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब

50 लाख रुपये है। दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है

कि ये लोग मादक पदार्थों को कहां से ले आए थे और कहां-कहां तस्करी करने

वाले थे। इनके अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें