मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 7.50 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 7.50 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर। हेरोइन और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने दो बाइक सवारों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने बताया कि नाका चेकिंग के दौरान पुलिस पोस्ट नेवा पुलवामा ने एक मोटरसाइकिल को रोका, जो हसनवानी से सिंगू नारबल की ओर आ रही थी। मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार थे। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से हरे रंग का एक पॉलीथीन बैग बरामद किया गया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से हेरोइन जैसा दिखने वाला पदार्थ बरामद हुआ।

हेरोइन का वजन लगभग 7.50 ग्राम था। दोनों व्यक्तियों ने अपने नाम मोहम्मद अल्ताफ लोन निवासी तुरका वाघम और समीर अहमद डार निवासी बटपोरा बताए। पुलिस स्टेशन पुलवामा में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी तरह पिछले महीने भी पुलवामा में एक नशीले पदार्थों के तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के पास से 771 ग्राम नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया था कि पुलवामा पुलिस ने महिला डिग्री कॉलेज के पास तेंगपोना रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा। नाकाबंदी के दौरान पुलवामा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने नायलॉन का थैला ले जा रहे एक संदिग्ध को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 771 ग्राम चरसचोरा/गांजा जैसा पदार्थ और नायलॉन का थैला बरामद किया गया। आरोपी की पहचान पुलवामा के मलिकपोरा के रहने वाले मोहम्मद आरिफ मलिक के रूप में हुई।

मार्च महीने में ही पुलवामा पुलिस ने लितर इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका और उसमें से लाखों रुपये के अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य का हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया था। नियमित नाका ड्यूटी के दौरान ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया।

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने 263 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया था। ट्रक चालक की पहचान अतहर मकबूल गनी निवासी बीजिबहारा, अनंतनाग के रूप में हुई थी। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध में शामिल वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें