मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

भीषण आग में दो दुकानें जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भीषण आग में दो दुकानें जलकर खाक

सिलीगुड़ी। विश्वकर्मा पूजा की रात दो दुकान भीषण आग में जलकर खाक हो गई हैं। यह घटना सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी बाजार में घटी है। आगजनी में लाखों रूपये का नुकसान का अंदेशा जताया गया है। बताया जा रहा है कि खोरीबाड़ी थाना संलग्न बाजार में दो भाई उत्तम और विश्वजीत दास की दर्जी की दुकान है। इनमे में एक भाई उत्तम बुधवार रात अपनी दुकान में काम करने के बाद सो गया था। रात करीब दो बजे तेज़ आवाज़ सुनकर वह उठा तो देखा भाई की दुकान में आग लगी है। इससे पहले की वह कुछ समझ सकता आग ने उसकी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि उसकी जान बच गई लेकिन लाखों का नुकसान हो गया। सूचना मिलने पर नक्सलबाड़ी से दमकल की एक इंजन और खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग में पूजा के लिए मंगवाए गए कपड़ों समेत कई सामान जलकर खाक हो गए है। दमकल विभाग के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। वहीं, व्यवसायी समिति ने पीड़ित भाइयों के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें