मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बरेली। मीरगंज थाना इलाके में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से दबोच लिया गया। पकड़े गए दाेनाें आराेपिताें का नाम कुछ दिन पूर्व कस्बे में हुई 25 हजार रुपये की लूट में आया था। वहीं उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आराेपिताें के कब्जे से तमंचा, कारतूस समेत लूट का मालबरामद किया है।एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा ने बताया कि मीरगंज कस्बे के मोहल्ला शेखुपुरा निवासी अब्दुल अतीक ने कुछ दिन पहले चार अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट कर 25 हजार रुपये लूटने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसी मामले की तफ्तीश में जुटी मीरगंज थाना पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि नल नगरिया तिराहे के पास ईको कार में कुछ संदिग्ध युवक बैठे हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शीशगढ़ के मदनापुर निवासी सत्यपाल उर्फ पप्पू सैनी (25) के दाएं पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसके साथी विजेंद्र उर्फ वीरेंद्र पुत्र होरीलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस (315 बोर), लूटा गया मोबाइल फोन, दाेनाें आराेपिताें के पास 8350 रुपये नकद और एक ईको कार बरामद की गई है। मीरगंज इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें