मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के सिवान में दो घंटे के अंदर दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के सिवान में दो घंटे के अंदर दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

सिवान। बिहार के सिवान जिले में दो घंटे के अंदर दो लोगों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मचा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पहली घटना सिवान जिले के आसाव थाना क्षेत्र के सिंहपुर की है, जहां बुधवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता राहुल साहनी को गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना देकर घायल राहुल को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। राहुल की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले राहुल साहनी का गांव में बाइक चलाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद में ही अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी है। पुलिस ने परिजन के बयान के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, दूसरी घटना महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के दारोगा हाता हाइवे के पास की है, जहां सड़क पर टहलने के दौरान एक युवक को गोली मार बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान महादेवा थाना क्षेत्र के बेनसार निवासी श्रीराम सिंह के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों ने बताया कि श्रीराम का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। वह रोज की तरह सड़क पर टहलने निकले थे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास की सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें