मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

डॉक्टर की पत्नी समेत दो लोगों ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डॉक्टर की पत्नी समेत दो लोगों ने की आत्महत्या

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के विशनपुर गांव में रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही हरौला गांव में रहने वाली एक डॉक्टर की पत्नी ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है।थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बिशनपुर गांव में रहने वाला सूरज उम्र 19 वर्ष पुत्र लाल सिंह ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि उसके परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरा। उन्होंने बताया कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।थाना फेस -1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि हरौला गांव में रहने वाली में मेहरूनिशा पत्नी डॉक्टर शाह आलम उम्र 40 वर्ष ने शुक्रवार की देर रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उनके परिजनों ने उन्हें फंदे से उतार कर नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। उनका उपचार चल रहा था। उनके पति हरौला में एक क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें