मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

ईंट भट्ठे पर हादसे में मुनीम सहित दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ईंट भट्ठे पर हादसे में मुनीम सहित दो की मौत

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गोना गांव स्थित ईंट भट्‌ठे पर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, दो अन्य घायल हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में ईंट भट्ठे का मुनीम शामिल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानूनी कारवाई जारी है।खेकड़ा तहसील क्षेत्र के गोना गांव स्थित एएसपी महादेव ब्रिक फील्ड ईंट भट्‌ठा पर गुरुवार यह घटना हुई है। भट्ठा मुनीम दिनेश मजदूरों को लेकर एक गाड़ी में ईट लोड करवा रहे थे। इसी दौरान भट्ठे की दीवार अचानक गिर गई। भट्‌ठा मुनीम सहित चार लोग नीचे दब गए। घटना की सूचना 112 पर देकर सहायता मंगाई गई। मौके पर पहुंचे चांदीनगर थाना अध्यक्ष अतर सिंह ने घायलों को अस्पताल के लिए भेजा, जिसमें दो लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई। दो अन्य घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों में दिनेश (40) पुत्र सोहन लाल निवासी गोना और राजेंद्र (50) पुत्र रूपचंद निवासी निस्तौली, गाजियाबाद शामिल हैं। दोनों भट्ठे पर लंबे समय से काम कर रहे थे। घायल मजदूरों में टीररी पुत्र रामस्वरूप निवासी कानपुर और पल्लू पुत्र जगरोशन निवासी निस्तौली, गाजियाबाद हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अन्य कानूनी प्रक्रिया जारी है। थाना प्रभारी का कहना है घटना की जानकारी की जा रही है। जरूरी कारवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें