मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने से टेंट कारोबारी समेत दो की मौत-चार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने से टेंट कारोबारी समेत दो की मौत-चार घायल

पाली। शहर के मंडिया बाइपास के पास रूपावास रोड पर रविवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने से टेंट कारोबारी समेत दो युवकों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो युवकों को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया।सदर थाने के एसएचओ अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि जालोर से तेज रफ्तार में पाली आ रही स्कॉर्पियो के सामने मवेशी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। एम्बुलेंस के पायलट अमित और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन श्रवण प्रजापत ने घायलों को प्राथमिक इलाज दिया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार पाली के सुभाष नगर-बी निवासी टेंट व्यवसायी राणाराम (25) पुत्र देवाराम बंजारा की मौके पर ही मौत हो गई। पांच घायलों को बांगड़ हॉस्पिटल लेकर गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया। बापू नगर निवासी निजी कंपनी में कार्यरत सुमित (25) पुत्र महेंद्र वाल्मीकि की जोधपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।राणाराम और सुमित के शव पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में रखवाए गए हैं। पाली के रूपावास गांव निवासी आनंद (27) पुत्र तेजाराम बंजारा और मंडिया रोड निवासी प्रकाश (25) पुत्र तोलाराम बंजारा का जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पाली के बापू नगर निवासी मनीष (25) पुत्र राजूराम वाल्मीकि और नया गांव निवासी विक्रम (21) पुत्र भैराराम बंजारा बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें