मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

छात्र समेत दो ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छात्र समेत दो ने की आत्महत्या

गौतमबुद्ध नगर। नोएडा के दो अलग अलग स्थानाें पर दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है। इनमें से एक गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय का छात्र है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी में 40 वर्षीय दिवाकर सिंह परिवार के साथ रहते थे। वह हरियाणा की कंपनी में नौकरी करते थे और उनकी पत्नी भी किसी कंपनी में नौकरी करती है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बुधवार को दिवाकर सिंह की पत्नी ड्यूटी पर गई थी, जबकि दिवाकर घर में अकेले थे। इसी बीच उन्होंने फ्लैट में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया की पत्नी जब रात के समय घर लौटी तो उन्होंने पति को पंखे के फंदे से लटका हुआ पाया, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।थाना ईकोटेक-1 के प्रभारी ने बताया कि रामशरणदास हॉस्टल में रहने वाल छात्र धीरज तिवारी ने हास्टल की छत से कूद गया। उसे जिम्स अस्पताल कासना में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 20 वर्षीय धीरज तिवारी मूलरूप से उत्तम नगर सोनीपत हरियाणा के रहने वाला है और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया पता चला है कि छात्र ने खुदकुशी की है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि छात्र के परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें