मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में सीआरपीएफ के हवलदार सहित दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सड़क हादसे में सीआरपीएफ के हवलदार सहित दो की मौत

गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के थाना जेवर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के हवलदार की मौत हो गई है, जबकि उनके परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि कंचन किशोर दुबे ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 अक्टूबर को उनके रिश्तेदार वीरेंद्र कुमार शुक्ला (43) पुत्र अगस्त शुक्ला वर्तमान में सीआरपीएफ 79 बटालियन जम्मू कश्मीर में हवलदार के पद पर तैनात हैं। वह एक कार में सवार होकर पंजाब से झारखंड जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी कार में पीड़ित की पत्नी रुपलता दुबे तथा उनका बेटा मानस दुबे(8) सवार होकर झारखंड जा रहे थे। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 33 किलोमीटर के पास जब वह पहुंचे तो आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिसकी वजह से सीआरपीएफ के हवलदार की कार उक्त वाहन में पीछे से जा टकराई। इस घटना में कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान वीरेंद्र कुमार शुक्ला की मौत हो गई। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी रूपलता और बेटा मानस गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुशील कुमार ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूल रूप से जनपद बलिया के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनका भाई सुधीर कुमार जेपी इंफ्राटेक में सुपरवाइजर के पद पर काम करता है। पीड़ित के अनुसार उनका भाई कल शाम 6 बजे के करीब अपनी ड्यूटी समाप्त करके घर जा रहा था, तभी एक हाइड्रा के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार टोल स्टाफ के एंबुलेंस द्वारा उसे कैलाश अस्पताल में ग्रेटर नोएडा में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें