मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

बागपत के सिपाही सहित दो लाेगाें की सड़क दुर्घटना में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बागपत के सिपाही सहित दो लाेगाें की सड़क दुर्घटना में मौत

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सिंघावली अहीर थाने पर तैनात एक कांस्टेबल सहित दो लोगों की सोमवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं। दुर्घटना की जानकारी पर पहुंची मेरठ की जानी व बागपत की बालैनी पुलिस ने घायलों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है।सिंघावली अहीर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और हेड कांस्टेबल कौशल शर्मा सोमवार देर रात करीब 2:00 बजे मेरठ जिले में दबिश देकर वापस लौट रहे थे। उनके साथ बसोद गांव के अजहरुद्दीन, गुड्डू व तैयब भी थे। जैसे ही उनकी कार मेरठ बागपत रोड पर जानी नहर के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर हिंडन नदी में गिर गई। घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भाेर के समय करीब 4:00 बजे घायल गुड्डू को होश आया और उसने सड़क दुर्घटना की जानकारी अपने परिजनों और पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर दी। माैके पर बागपत की बालैनी और मेरठ की जानी थानाें की पुलिस पहुंची। इस बीच सिंघावली अहीर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस टीमाें काे नदी किनारे क्षतिग्रस्त गाड़ी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर सभी लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला और एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हेड कांस्टेबल राहुल और अजहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। घायल कांस्टेबल कौशल शर्मा, गुड्डू और तैयब को मेरठ रेफर कर दिए गए। बागपत एसपी सूरज कुमार राय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।सिंघावली अहीर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कोर्ट के एक नोटिस पर हेड कांस्टेबल राहुल और कौशल शर्मा बसोद गांव निवासी गुड्डू, तैयब और अजहरुद्दीन को साथ लेकर मेरठ दबिश देने के लिए गए थे। रात्रि में करीब 2:00 बजे जब वह वापस लौट रहे थे तभी दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में राहुल और अजहरुद्दीन की मौत हो गई है, जबकि एक कांस्टेबल सहित तीन लाेग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का मेरठ अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें