मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

घूस लेते पकड़े गए बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक समेत दो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घूस लेते पकड़े गए बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक समेत दो

सुलतानपुर,। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की बैंक ऑफ बड़ौदा कोईरीपुर शाखा के शाखा प्रबंधक स्वर्णिम श्रीवास्तव और क्रेडिट अधिकारी पुष्पक चौधरी को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने एक शिकायतकर्ता से उसके ऋण की ओवरड्राफ्ट सुविधा जारी करने के लिए 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने 13 जुलाई को मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ था। उसका टर्म लोन जारी हो चुका था, लेकिन ओवरड्राफ्ट सुविधा लंबित थी। आरोप है कि इसी सुविधा को जारी करने के लिए दोनों अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की।

एजेंसी ने 14 जुलाई को जाल बिछाया और क्रेडिट अधिकारी पुष्पक चौधरी को शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह कार्रवाई शाखा प्रबंधक स्वर्णिम श्रीवास्तव के कहने पर की गई थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें लखनऊ की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें