मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

टैंकर और पिकअप की भिड़ंत में दो लोगों की मौत,पन्द्रह अन्य घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर, जयपुर ग्रामीण के कालाडेरा थाना इलाके में मंगलवार सुबह

कानरपुरा बस स्टैंड के पास टैंकर और पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो

लोगों की मौत हो गई, वहीं पन्द्रह अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर

पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से कालाडेरा और चौमूं

के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थानाधिकारी नरेश

कंवर ने बताया कि ट्रेलर रेनवाल से चौमूं की तरफ जा रहा था और वहीं ट्रेलर

के आगे सवारी लेने के लिए एक जीप खड़ी थी। इस दौरान ट्रेलर ने जीप को ओवरटेक

किया तो सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। इसके बाद बेकाबू ट्रेलर जीप

से टकरा कर जीप पलट गई। इस हादसे में जीप में बैठी सवारियां घायल हो गई।

फिलहाल सभी घायलों का कालाडेरा और चौमूं सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया

है। जहां इलाज के दौरान जीप ड्राइवर नूरदीन निवासी रेनवाल और पिकअप में

सवार गोपाल मीणा निवासी घिनोई की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव चौमूं

अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचित कर दिया गया। वहीं हादसे

में घायल हुए 15 लोगों का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने

क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें