मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, गोली लगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, गोली लगी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने बुधवार देर रात ई-रिक्शा चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ़्तार किया है। गोली लगने से घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।अपर पुलिस अधीक्षक देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि 16 सितम्बर को आमिर पुत्र मौहम्मद असरफ निवासी कोहिनूर रोड़ गली न0 15 थाना रामगढ़ व राहिल पुत्र रहीश निवासी हाल पता अम्बेडकर पार्क ट्यूबैल वाली गली थाना रामगढ़ व 25 अगस्त को बृजराज पुत्र अमर सिंह निवासी सम्राट नगर ट्यूबैल बाली गली थाना रामगढ़ ने भी ई-रिक्शा चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था।उन्होंने बताया कि विवेचना के दौरान अभियुक्तगण नीरज व रितिक उर्फ राहुल का नाम प्रकाश में आया।थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ बुधवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि बाईपास रोड़ से फैक्ट्री एरिया जाने वाले कच्चे रास्ते पर 02 संदिग्ध व्यक्ति 07 ई रिक्शा को बेचने की फिराक में खड़े हैं। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की। संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही की। जिसमें दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए। घायल अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 06 चोरी किये गये ई-रिक्शा व 01 चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा सहित कुल 07 ई-रिक्शा (05 लोडर, 02 सवारी) बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्तों की पहचान नीरज पुत्र पप्पू निवासी सोफीपुर थाना बसई मौहम्मदपुर व रितिक उर्फ राहुल पुत्र डालचन्द्र निवासी छारबाग रामनगर थाना लाइनपार के रुप में हुई है जोकि अलग-अलग स्थानों से ई-रिक्शा चोरी करने की घटनाओं में वांछित अभियुक्तगण हैं।एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें