मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी ने बिहार को दो वंदे भारत ट्रेन की दी सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

*सीएम नीतीश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हुए शामिलपटना । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार को दो नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। यह वंदे भारत ट्रेन पटना से न्यू जलपाईगुड़ी और लखनऊ के लिए सीधे चलेगी। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे से संबंधित योजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।प्रधानमंत्री ने गुजरात राज्य के अहमदाबाद से रिमोट द्वारा 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें पूर्व मध्य रेल (हाजीपुर) की 13 हजार 228 करोड़ रुपये की परियोजनाएं भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 नई वंदे भारत ट्रेनों सहित अन्य रेल सेवाओं का भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।इस कार्यक्रम के तहत न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की गई। इस ट्रेन का ठहराव कटिहार में भी होगा। पटना जंक्शन से लखनऊ के गोमती नगर के लिए भी एक वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम से जुड़े लोगों को संबोधित किया। इससे पहले दानापुर मंडल के एडीआरएम (इंफ्रा) अनुपम कुमार चंदन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमारका स्वागत किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें