मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

पीएलएफआई से जुड़े दो नक्सली गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हजारीबाग। नक्सली संगठन पीएलएफआई से जुड़े दो सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रितेश भोक्ता एवं अशोक गंझु पर पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप एवं अवधेश जायसवाल के कहने पर बड़कागांव में एनटीपीसी के लिए कार्य कर रहे त्रिवेणी सैनिक कंपनी में लेवी व रंगदारी मांगने का आरोप है।

रितेश भोक्ता केरेडारी के कंडाबेर इतिज का रहने वाला है वहीं अशोक गंझू बड़कागांव के चिरुडीह का रहनेवाला बताया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि रंगदारी लेने हेतु इन दोनों द्वारा त्रिवेणी कंपनी के महाप्रबंधक एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही कंपनी के पेट्रोल पंप एवं प्लांट को उड़ा देने की भी धमकी दी गई थी। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है। साथ ही कहा है कि पूर्व में ऐसे लोगों को त्रिवेणी कंपनी से लेवी भी मिलती थी। अब लेवी मिलना बंद होने के कारण संगठन से जुड़े लोग रंगदारी और धमकी पर उतर आए हैं। डीएसपी ने यह भी बताया कि त्रिवेणी सैनिक कंपनी के एजीएम गोपाल सिंह की हत्या कांड में भी गिरफ्तार दोनों लोगों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि अशोक गंझू टीपीसी के पूर्व कमांडर कोहराम का साला है। पूर्व में वह कोहराम का धंधा भी संभालता था। छापेमारी अभियान में बड़कागांव थाना प्रभारी ललित कुमार, डाड़ीकला प्रभारी महेंद्र बैठा, प्रशिक्षु पुअनि उपेन्द्र रविदास व सशस्त्र पुलिस जवान शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें