मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

‘मन्नू क्या करेगा?’ के दो और गाने रिलीज, बीट्स और लफ्जों में छलके जज्बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। प्रोडक्शन हाउस क्यूरियस आइज सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मन्नू क्या करेगा?' इन दिनों चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है। फिल्म के चार गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, अब मेकर्स ने इसके दो नए गाने ‘गुलफाम’ और ‘हल्की हल्की बारिश’ को भी रिलीज कर दिया है।

‘गुलफाम’ एक सुकून देने वाला गाना है, जिसे स्टेबिन बेन ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। जावेद अख्तर के भावपूर्ण बोल हैं और ललित पंडित ने इसे संगीतबद्ध किया है। वहीं, शबीना खान ने कोरियोग्राफ किया है।

वहीं, ‘हल्की हल्की बारिश’ एक रोमांटिक गाना है, जिसे शान और आकृति कक्कड़ ने अपनी दिलकश आवाज से सजाया है। जावेद अख्तर के बोल ने इस गाने में प्यार और तड़प की भावनाओं को खूबसूरती से बयां किया है और सावियो बार्न्स ने इसे संगीतबद्ध किया है। मेकर्स का दावा है कि ये गाना दिल के तारों को छेड़ जाएगा।

टाइम्स म्यूजिक बैनर तले यह गाने कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।

ललित पंडित ने फिल्म के संगीत को लेकर कहा, "'मन्नू क्या करेगा?' का संगीत ऐसा है जो आज के दर्शकों को पसंद आएगा और पुरानी मेलोडी की खूबसूरती को भी बरकरार रखेगा। 'गुलफाम' भारतीय संगीत की शुद्धता को दर्शाता है, जबकि 'हल्की-हल्की बारिश' प्यार की कोमलता को बयां करता है। इस एल्बम का हर गाना दिल से बनाया गया है ताकि दर्शक इसे लंबे समय तक याद रखें।"

बता दें, फिल्म 'मन्नू क्या करेगा?' में अभिनेता व्योम और अभिनेत्री साची बिंद्रा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि विनय पाठक, कुमुद मिश्रा, राजेश कुमार और चारु शंकर जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 2025 में भारत के रोमांटिक म्यूजिकल जॉनर को नया रंग देने वाली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें