मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सांसद खगेन और विधायक शंकर पर हमले के मामले में दो और गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा सांसद खगेन और विधायक शंकर पर हमले के मामले में दो और गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी। सोमवार को मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष पर हमला मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम शाहनूर आलम और तोफैल हुसैन है। दोनों को गुरुवार सुबह सुलकापाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में कुल चार लोग गिरफ्तार हो चुके है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को खगेन और शंकर बामनडांगा में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करने गए थे। वहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था। सैकड़ों लोगों ने उन पर लाठियों, पत्थर और जूतों से हमला कर दिया। नदी से पत्थर उठाकर उनकी कार पर फेंके गए। हमले में खगेन का सिर फट गया। शंकर भी घायल हो गए थे। बाद में दोनों को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खगेन मुर्मू का अभी भी इलाज चल रहा है। हालांकि, शंकर घोष को छुट्टी दे दी गई है। सोमवार को भाजपा की ओर से हमले के सिलसिले में आठ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन 54 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा किसी को गिरफ्तार न किए जाने पर सवाल उठाने लगे थे। आखिरकार बुधवार को पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ एक्शन लिया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम एकरामुल हक और गोविंदा शर्मा है। वहीं, आज सुबह भी पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें