मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैन : आरक्षक पर हमला करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उज्जैन, । एक दिन पूर्व गश्त कर रहे आरक्षक द्वारा रोकने पर मोटर

साइकिल सवार तीन बदमाशों ने आरक्षक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर

दिया था। इस मामले में पुलिस ने इनमें से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया

है। इसके पूर्व इनकी पुलिस से मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने फायर किया। जवाबी

फायर में दो बदमाश घायल हो गए। एक के पैर में गोली लगी है। वहीं थाना

प्रभारी नीलगंगा भी घायल हुए हैं। एसपी ने शनिवार सुबह जिला अस्पताल

पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मीडिया से चर्चा की।

एसपी प्रदीप

शर्मा ने बताया कि गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात गश्त कर रहे दो

आरक्षकों आकाश जाटवा और विक्रमसिंह ने जब फ्रीगंज में एस एस हॉस्पिटल की

गली में मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों को ललकारा तो इन्होने वाहन को तेज

भगाया। आरक्षक ने इनका पीछा किया और एक को पकड़ा तो तीनों ने आरक्षक आकाश

जाटवा को चाकू मारकर घायल कर दिया तथा फरार हो गए। घटना के वक्त ये बदमाश

घट्टिया के समीप लूट की वारदात को अंजाम देकर इधर आए थे। गंभीर रूप से घायल

आरक्षक की रिपोर्ट पर प्राणघातक हमले का प्रकरण आरोपियों पर दर्ज किया गया

और विवेचना प्रारंभ की। घायल आरक्षक का उपचार निजी अस्पताल में जारी है।

खून की आवश्यकता लगने पर साथी पुलिसकर्मियों द्वारा खून दिया जा रहा है।

एसपी

ने बताया कि आरोपियों के संबंध में पाया गया कि ये महिदपुर रोड़ के ताल

निवासी महेश,राहुल एवं महेश का साला है। इनके खिलाफ वर्ष-2017,2019 के

पुलिस रिकार्ड भी मिले। इसके बाद इनको तलाशने के लिए विभिन्न पुलिस

पार्टियों को लगाया। इस बीच शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात माधवनगर थाना

प्रभारी को सूचना मिली थी कि ये बदमाश सांवराखेड़ी क्षेत्र में देखे गए हैं

तथा भागने की फिराक में है। इस पर सीएसपी माधवनगर के साथ थाना माधवनगर एवं

थाना नीलगंगा के टीआई ने बदमाशों को घेरा तथा ललकारा। भागने के प्रयास के

बीच महेश और राहुल ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। जवाबी फायर में महेश के

पैर में गोली लगी वहीं राहुल को भी चोंटे आई। नीलगंगा थाना प्रभारी को भी

चोंट आई। इधर महेश का साला फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। महेश एवं राहुल

का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें