मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बदायूं,

15 फरवरी। ई-रिक्शा लूट के बाद हत्या के मामले में फरार चल रहे 25

हजार के ईनामी बदमाश गौरव सहित दो बदमाशों को मुज़रिया थाना पुलिस ने

मुठभेड़ के दौरान बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास

से तमंचा, कारतूस व लूटे गए ई-रिक्शा की बैटरी बरामद की गई हैं। मुठभेड़ में

ईनामी बदमाश गौरव गोली लगने से घायल हुआ है। वहीं बदमाशों द्वारा की गई

फायरिंग में दरोगा विजय धामा भी गोली लगी है। घायल दरोगा व बदमाश को पुलिस

ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने

गुरूवार को बताया कि बीती रात मुज़रिया थाना पुलिस बिल्सी रोड स्थित रफीनगर

के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध वाहन

सवार लोगों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। पुलिस टीम के

रोकने पर बदमाशों ने जानलेवा नियत से फायरिंग कर दी। इसमें दरोगा विजय धामा

गोली लग गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें हत्या आरोपी बदमाश गौरव

गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बिल्सी थाना क्षेत्र के खैरी गांव

निवासी गौरव व उसके साथी सहसवान कोतवाली के अकबराबाद में रहने वाले करन को

गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश गौरव का एक साथी हत्यारोपी इकबालुद्दीन

को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

एसएसपी आलोक

प्रियदर्शी ने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से ईनामी बदमाश और दरोगा

घायल हुए हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। फॉरेंसिक टीम को भी मुठभेड़

स्थल पर बुलाकर तथ्य जुटाते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय

है कि ईनामी बदमाश गौरव ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 4 फरवरी को लूट

के बाद मुज़रिया थाना क्षेत्र सगराय गांव के रहने वाले ई रिक्शा चालक

सत्यवीर की हत्या की थी। हत्या करने बाद मृतक के शव को एक खंडहर में फेंक

दिया। वारदात के बाद बदमाशों ने ई-रिक्शा की दोनों बैटरियां निकाल ली और

ई-रिक्शा को खाई में फेंक दिया था। आज गौरव और उसका साथी करन ई रिक्शा की

बैटरी बचने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। वहीं मामले में

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें