मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

दाउदपुर में ट्रक-ऑटो की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दाउदपुर में ट्रक-ऑटो की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

सारण। दाउदपुर छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार ढाला सोनिया पुल के समीप सुबह करीब पांच बजे की है।जानकारी के अनुसार एक ऑटो छपरा से एकमा की ओर जा रहा था, तभी सीवान की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा भेजा। अस्पताल ले जाने के क्रम में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। ऑटो में वाद्य यंत्र मिलने से आशंका जताई जा रही है कि पीड़ित कलाकार थे। पुलिस ने ट्रक और ऑटो को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें