मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

गुजरात में बहुचराजी के पास ट्रक ने पदयात्रियों को कुचला, दो की मौत, 8 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुजरात में बहुचराजी के पास ट्रक ने पदयात्रियों को कुचला, दो की मौत, 8 घायल

मेहसाणा। गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित बहुचराजी के पास एक ट्रक ने पैदल चल रहे यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह हादसा बहुचराजी-मोढेरा रोड पर नवा देलवाडा गांव के नजदीक सोमवार देर रात उस समय हुआ, जब चैत्री पूनम के पावन अवसर पर मां बहुचर के दर्शन के लिए जा रहे पदयात्रियों का एक समूह सड़क से गुजर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने अचानक इन श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की गति काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दो पदयात्रियों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से छह की हालत नाजुक है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह पदयात्री संघ सिद्धपुर तालुका के धनावाडा गांव के थे, जो हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा और आस्था के साथ पैदल यात्रा कर बहुचराजी मंदिर जा रहा था लेकिन उनकी यह यात्रा इस दर्दनाक हादसे में बदल गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए धारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक की तलाशी की जा रही है, जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसे वाली जगह से कुछ दूर पर सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसके आधार पर ट्रक चालक की पहचान की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें