मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

चीन के मंगोलिया में खदान धंसने से दो की मौत, 53 लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चीन के मंगोलिया में खदान धंसने से दो की मौत, 53 लापता

बीजिंग, 23 फरवरी । चीन के आतंरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में बुधवार को एक खदान के धंसने से दो लोगों की मौत हो गई और 53 लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अल्क्सा लीग में खदान के धंसने से मलबे के नीचे लोग दब गए। बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने के काम में जुटे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अल्क्सा लीग में आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि खदान के नीचे 50 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक आठ लोगों को निकाला गया जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। छह लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 334 बचावकर्मियों के साथ आठ टीम बचाव अभियान में जुटी हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए आस-पास के क्षेत्रों से बचाव कर्मियों को भेजा गया है। आतंरिक मंगोलिया चीन में कोयले और अन्य खनिजों के खनन के लिए एक प्रमुख क्षेत्र है।

राष्ट्रीय सागर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें