मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

मुरैना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो की मौत, नाै बच्चाें समेत 25 घायल, चालक फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुरैना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो की मौत, नाै बच्चाें समेत 25 घायल, चालक फरार

मुरैना। मुरैना में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हाे गया। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 9 बच्चे भी शामिल हैं। तीन को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक माैके से फरार हाे गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर चालक की तलाश में जुट गई है।जानकारी के अनुसार हादसा नूराबाद थाना क्षेत्र में करह धाम के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, कैलारस थाना क्षेत्र के हटीपुरा और रिठोनिया गांव के लोग बानमोर में एक रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम जैमाई में शामिल होने जा रहे थे। इस दाैरान जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली करह धाम आश्रम के पास पहुंची, ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर लहराती हुई पलट गई। ट्रॉली में 30-35 लोग सवार थे। हादसे में 30 से ज्यादा लोग उसके नीचे दब गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने रुककर उन्हें निकाला। फिर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में दाे लाेगाें की माैत हाे गई। मृतकों के नाम मुंशी पुत्र मंगालिया जाटव (50) और पिस्ता बाई पत्नी पूरण जाटव (35) निवासी हटीपुरा, मुरैना बताए गए हैं। हादसे के बाद हटीपुरा निवासी ड्राइवर खिलाड़ी धाकड़ (40) पिता प्रहलाद धाकड़ मौके से फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल मुरैना पहुंचाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें