गोड्डा में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में अंधाधुंध फायरिंग, शिक्षिका सहित दो की मौत, एक की हालत नाजुक
गोड्डा,
30 जनवरी। जिले के पोड़ैयाघाट के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चतरा
में प्रेम प्रसंग में शिक्षक रवि रंजन ने मंगलवार को अंधाधुंध फायरिंग कर
दो शिक्षकों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में खुद को भी गोली मार ली।
स्कूल की लाइब्रेरी हाॅल में छह राउंड गोलियां चली हैं। मृतकों में सुजाता
देवी और आदेश सिंह हैं।
बताया जाता है कि स्कूल में क्लास चल रही
थी। इस बीच तीनों शिक्षकों ने लाइब्रेरी रूम में प्रवेश किया और अंदर से
बंद कर दिया। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब
दरवाजे को तोड़ा तो पाया कि यूपी चंदौली गांव के रहने वाले शिक्षक आदर्श
कुमार सिंह कुर्सी पर मृत पड़े थे। गोली उसके सीने में लगी थी। दूसरी ओर
शिक्षिका सुजाता कुमारी भी जमीन पर गिरी पड़ी थी। उसकी भी मौत हो चुकी थी।
सुजाता के पति फौज में हैं। तीसरे रवि रंजन की कनपटी में गोली लगी थी। उसकी
हालत भी गंभीर है। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट
भेज दिया। गोली मारने वाले रवि रंजन का पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया है।
पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।





