मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः दो आईएएस और पांच राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो

और राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन

पदस्थपना की गई है। इस संबंध में बुधवार देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग ने

आदेश जारी किए हैं। इनमें एक अपर सचिव और दो उप सचिव बदले गए हैं।

जारी

आदेश के अनुसार, अपर सचिव प्रीति मैथिल को श्रम, कमल सोलंकी को स्कूल

शिक्षा और वंदना मेहरा अट्टू को सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहली बार अपने कार्यालय में अपर मुख्य सचिव पदस्थ

किया है। राघवेंद्र कुमार सिंह के साथ अब एक और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री

कार्यालय में पदस्थ है। शिवराज सरकार में प्रीति मैथिल को अपर सचिव, कमल

सोलंकी और वंदना मेहरा अट्टू मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव बनाए गए थे।

तीनों अधिकारियों को अब अन्य विभागों में पदस्थ किया गया है।

वहीं,

भोपाल के संयुक्त कलेक्टर आशुतोष गोस्वामी, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा

मंत्री उदय प्रताप सिंह के विशेष सहायक आशीष कुमार पांडेय और उप प्रमुख

राजस्व आयुक्त श्रीलेखा श्रोत्रिय को अपर सचिव बनाया है। उधर, उप सचिव श्रम

वीरेंद्र कुमार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में पदस्थ किया है।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में पहले से पदस्थ कुछ

अधिकारियों को जल्द बदला जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें