मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज में 1.10 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज में 1.10 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ ) की प्रयागराज यूनिट ने बुधवार को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से लगभग 550 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है।इसके अतिरिक्त पुलिस ने आरोपितों से दो अदद मोबाइल फोन, एक बिना नंबर प्लेट कार और 700 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।एएनटीएफ यूनिट प्रभारी उपनिरीक्षक सतेन्द्र प्रधान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज जिले के मांडा थाना एवं खास निवासी अनिल कुमार उर्फ आशीष सोनकर और पड़ोसी सौरभ पुत्र छोटेलाल सोनकर है। गिरफ्तार आरोपित लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह हेरोइन उन्हें एक अन्य व्यक्ति ने सप्लाई की गई थी और इसे नवाबगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। पुलिस टीम ने पर घेराबंदी कर दोनों को मुसरा बायपास के पास गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस तरह के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें