मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे खिलाड़ी अरविंद पासवान (45) को गोली मारने के मामले का पुलिस ने करीब 20 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। सोमवार देर रात टेप्को मिल परिसर में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 28-29 जून की रात ग्वालटोली क्षेत्र में अरविंद पासवान अपने साथियों के साथ मैदान में मौजूद थे। इसी दौरान अनुराग खुराना उर्फ शैबी, हरि सिंह उर्फ शुभम और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे। बीयर के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि शुभम ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे गोली अरविंद के पेट में लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑपरेशन कर गोली निकाल ली गई। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।घटना के बाद पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देश पर ग्वालटोली थाना, कर्नलगंज थाना और सेंट्रल जोन स्वाट टीम को आरोपितों की गिरफ्तारी में लगाया गया। सोमवार देर रात सूचना मिली कि आरोपित टेप्को मिल परिसर में छिपे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपितों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान हरि सिंह उर्फ शुभम के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अनुराग खुराना उर्फ शैबी को भी मौके से दबोच लिया गया, जबकि ऋषभ उर्फ मांगू भाग निकला।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने अरविंद पर फायरिंग में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में ग्वालटोली थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है।घटना का सफल खुलासा 20 घंटे के भीतर कर लिया गया है। फरार आरोपित ऋषभ उर्फ मांगू की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें