मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

नदी में नहाने गई दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नदी में नहाने गई दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नादिया गांव में नहाने गई दो मासूम बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार नादिया गांव निवासी भूली पुत्री दिलीप और रजु पुत्री बापूलाल घर से नहाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। बच्चियों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही आंबापुरा थानाधिकारी निर्भय सिंह राणावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पानी में सर्च अभियान चलाया गया। लंबे प्रयासों के बाद दोनों बच्चियों के शव पानी से बाहर निकाले गए।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।एक साथ दो मासूम बच्चियों की मौत से नादिया गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव में सन्नाटा है और हर आंख नम दिखाई दे रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें