मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा स्नान के दौरान दो किशोरियां डूबी, तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा स्नान के दौरान दो किशोरियां डूबी, तलाश जारी

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव में बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दो किशोरियां डूब गईं। लापता किशोरियों की पहचान काजल (17) पुत्री राजू और कुसुम (16) पुत्री गरीब के रूप में हुई है। गोताखोरों की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह करीब नौ बजे गांव की सात-आठ किशोरियां गंगा स्नान के लिए गई थीं। स्नान के दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने पांच-छह किशोरियों को बचा लिया, लेकिन काजल और कुसुम का कोई पता नहीं चल पाया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। सीओ मंजरी राव और कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। गोताखोरों की मदद से लापता किशोरियों की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें