मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:38 · नई दिल्ली संस्करण

पालघर में भूकंप के दो झटके, एक घंटे के अंतराल में डोली धरती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पालघर में भूकंप के दो झटके, एक घंटे के अंतराल में डोली धरती

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार रात एक घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। दोनों भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई। भूकंप की गहराई जमीन से महज 5 किलोमीटर नीचे थी। यह जानकारी पालघर जिला अधिकारी कार्यालय से मिली है।

भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहला भूकंप 10 अगस्त की रात 10:04:11 बजे आया। इसका केंद्र 19.883 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.164 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

करीब एक घंटे बाद रात 11:00:52 बजे दूसरा झटका महसूस हुआ। इसका केंद्र 19.912 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.167 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।

दूसरे भूकंप की गहराई भी 5 किलोमीटर रही।

एक ही रात में इतने कम अंतराल पर दो बार धरती कंपन से पालघर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल रहा। लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल दोनों भूकंपों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक जिले में भी शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.3 थी।

एनसीएस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप 8 अगस्त की रात 10 बजकर 59 सेकंड पर आया था। भूकंप का केंद्र 20.424 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.682 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

भूकंप की गहराई जमीन के अंदर 5 किलोमीटर दर्ज की गई थी।

भूकंप का केंद्र नासिक जिले में होने के कारण आसपास के कुछ इलाकों में भी इसके झटके महसूस किए गए थे।

भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि कम तीव्रता वाले भूकंप अक्सर आते रहते हैं, लेकिन लगातार झटके आने से लोगों में चिंता बढ़ जाती है। प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें