31 लाख रुपये से अधिक की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून,
20 मार्च । देहरादून की सेलाकुई पुलिस ने 31 लाख रुपये से अधिक की
स्मैक के साथ बरेली से आए दो ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके
पास से 104 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
चेकिंग के दौरान दो
आरोपितों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास मिली स्मैक 31
लाख 40 हजार रुपये कीमत की है। आरोपित बरेली से सस्ते दामों में खरीदकर
स्मैक देहरादून में इंडस्ट्रीयल एरिया और शैक्षणिक संस्थानों में बेचते थे।
आरोपित 20 वर्षीय फुरकान अहमद पुत्र शराफत जावेद और 19 वर्षीय मोहम्मद
फरमान पुत्र इलियास हैं। दोनों के पास से रुपयों के अलावा बैटरी से युक्त
इलेक्ट्रिक तराजू बरामद हुए हैं।





