नशे की सामग्री के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कार्बी
आंगलोंग (असम), 19 फरवरी। असम और नगालैंड को जोड़ने वाले
राष्ट्रीय राजमार्ग 36 पर एक लक्जरी फोर्ड इको स्पोर्ट वाहन में नशीले
पदार्थों की तस्करी की कोशिश करने के दौरान मणिपुर के दो शातिर ड्रग्स
तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने
आज बताया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर बोकाजान सब-डिविजनल पुलिस
अधिकारी रुस्तम राज ब्रह्म के नेतृत्व में डिलाई पुलिस ने सीआरपीएफ की
सी-20 कंपनी के सहयोग से बीती रात को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 36 पर
लाहरीजान पुलिस चौकी के सामने नियमित नाका तलाशी के दौरान पड़ोसी राज्य
नगालैंड के डिमापुर से आ रही एक लग्जरी कार (एएस-01बीएफ-0246) की तलाशी ली।
कार से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
तलाशी
के दौरान पुलिस ने 15 साबुनदानी में छुपाकर लाये गये कुल 200.03 ग्राम
हेरोइन बरामद की। इस मामले में मणिपुर निवासी दो ड्रग्स तस्कर अब्दुल कलाम
(36) और मोहम्मद नवाज शरीफ (18) को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए
दोनों तस्करों से और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए बोकाजान पुलिस पूछताछ
जारी रखे हुए है।





