मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:18 · नई दिल्ली संस्करण

राजधानी में मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले दो ड्रग्स माफिया चढे पुलिस के हत्थे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,

15 फ़रवरी जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन

‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत झोटवाड़ा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध

मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास

से चार ग्राम उन्नीस मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है।

फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू

जाॅर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन

क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने झोटवाड़ा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए

अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले शातिर तस्कर देवेन्द्र सिंह

तंवर (33) निवासी नीमकाथाना जिला नीमकाथाना हाल झोटवाड़ा जयपुर और नरेन्द्र

कुमार(32) निवासी जादोपुर जिला गोपालगंज (बिहार ) हाल झोटवाड़ा जयपुर को

गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से पास से चार ग्राम उन्नीस मिलीग्राम

अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि

आरोपित देवेन्द्र सिंह तंवर एवं नरेन्द्र कुमार यह मादक पदार्थ स्मैक

महावीर मीणा निवासी गांव कालवाड़ में से खरीदकर लाते है व आनन्द चौराहा के

आस पास कच्ची बस्ती में छोटे-छोटे टोकन बनाकर बेचते है। पुलिस पूछताछ में

और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें