मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

बाढ़ के पानी में डूबे एक बच्ची समेत दो का मिला शव,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अररिया ।अररिया में बहने वाली नदियों के जलस्तर में इजाफा के कारण निचले इलाकों में फैले पानी के कारण उत्पन्न बाढ़ की समस्या के बीच मंगलवार को एक किशोरी समेत एक अन्य युवक का शव मिला है।दोनों मामला दो अलग अलग थाना क्षेत्र रानीगंज और जोकीहाट का है।सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भिजवाया।हालांकि दोनों सोमवार को ही सैलाब के पानी में डूबा था,शाम और रात में काफी खोजबीन के बावजूद जब नहीं मिला तो सुबह में खोजबीन करने पर दोनों का शव मिला।जिसके बाद परिजनों के चीत्कार से गांव में गम का माहौल पैदा हो गया।जोकीहाट थाना क्षेत्र के धनपुरा के पास बलुआ धार में डूबने से हबीबा नाम की किशोरी की मौत हो गई।हबीबा सोमवार के शाम को बलुआ धार के किनारे कपड़ा धो रही थी और इसी क्रम में पर फिसलने के कारण गहरे खाई पानी में चली गई।देर शाम तक स्थानीय ग्रामीण के द्वारा काफी खोजबीन किया गया,लेकिन हबीबा का पता नहीं चल पाया था।मंगलवार को सुबह एसडीआरएफ की टीम ने उसके शव को पानी से बाहर निकाला।वहीं दूसरा मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के कोशकापुर उत्तर पंचायत का है।जहां वार्ड संख्या एक नित्यानंद ऋषिदेव टोला के रहने वाले 40 वर्षीय सिकेंद्र ऋषिदेव पिता -रामबरन ऋषिदेव सोमवार के शाम को खेत में चरी कर रहे मवेशी लाने के लिए घर से निकला था।मवेशी लाने के क्रम में गहरे पानी में डूब गया।परिजनों ने रात भर सिकेन्द्र ऋषिदेव की खोजबीन की,लेकिन कहीं उनका कहीं पता नहीं चला।मंगलवार की सुबह मछली मारने गए एक व्यक्ति के द्वारा जाल फेंके जाने के बाद जाल में उनका शव निकला।जिसके बाद रानीगंज थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और फिर रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें