मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) से

छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। लोकसभा चुनाव के बीच

प्रधानमंत्री पहली बार रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री

राजभवन में ठहरेंगे। सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया गया है।

प्रधानमंत्री

मोदी छत्तीसगढ़ में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह जनसभाएं

जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सरगुजा में होनी हैं। प्रधानमंत्री आज दोपहर

हेलीकॉप्टर से रायगढ़ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से जांजगीर-चांपा जिले के

लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर करीब तीन बजे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के

बाराद्वार गांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के

पदाधिकारियों ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री शाम को पांच बजे धमतरी

जिले के श्यामतराई गांव में एक अन्य चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री बुधवार सुबह रायपुर से सरगुजा जिले के अंबिकापुर के लिए रवाना

होंगे। वहां सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां से रायगढ़ होते

हुए मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे।

रायपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस

अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय यात्रा के

चलते रायपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुरक्षा में कुल 600

जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक चप्पे-चप्पे पर

जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा दो हजार से अधिक फोर्स के जवानों

की तैनाती की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें