मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के सदस्य समेत दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के सदस्य समेत दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार की रात में दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों में एक मोबाइल फोन लुटेरा है जबकि दूसरा बावरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से चलाई गई गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

एसीपी लिपि नगाइच ने बताया कि सोमवार की रात में थाना मसूरी पुलिस जेल नाहल रोड पर स्थित मसूरी झाल कट के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति नाहल झाल की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा पुलिस ने किया गया तो वह स्कूटी न रोककर पुलिस पर फायर करते हुए स्कूटी मोड कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में उसके दोनों पैरों में गोली लगी । जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम छोटू उर्फ श्याम निवासी न्यू विकास नगर लोनी बताया। वह बावरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर व 01 स्कूटी बरामद हुए हैं।

नगाइच ने बताया कि दूसरी मुठभेड़ मसूरी थाना इलाके में हुई।मुरादनगर पुलिस भिक्कनपुर अण्डरपास के पास चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया । परंतु पुलिस टीम के इशारे पर न रूकते हुए भागने लगा तथा पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया तो उस व्यक्ति ने अपने को घिरता देख कुछ दूरी से पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में फायर किया जिसमें उसके पैर मे गोली लगी। घायल होकर नीचे गिर गया । घायल ने अपना नाम समीर जीतपुर मलिक नगर कस्बा व थाना मुरादनगर बताया। वह शातिर मोबाइल लुटेरा है। उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व छिनैती का मोबाइल फोन बरामद हुआ ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें