मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

घर में घुसकर महिलाओं से लूटपाट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार,पुलिस की गोली से एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद,। निवाड़ी थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात में मुठभेड़ के

दौरान दो शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा

चलाई गई गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया। इन

बदमाशों ने 03 जून को मुरादनगर थाने के गांव नगला व शेरपुर में दो घरों

में घुसकर महिलाओं के गले के आभूषण लूट लिए थे। तभी से पुलिस इनको तलाश रही

थी।

सीपी मोदीनगर ज्ञानेंद्र सिंह राय ने शनिवार को बताया कि

निवाड़ी पुलिस बीती रात पतला बम्बे पर चेकिंग कर रही थी। तभी दो युवक

संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रोक कर पूछताछ करने की

कोशिश की लेकिन इन बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दी। पुलिस ने भी जवाबी

कार्रवाई की, जिसमें अमरोहा निवासी एक बदमाश वसीम घायल हो गया उसे अस्पताल

में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरा बदमाश फरार होने के लिए भागा और पुलिस

ने उसे पीछा कर दबोच लिया। यह बदमाश बरेली निवासी सलमान है। दोनों ही

मुरादनगर क्षेत्र में झुग्गियों में रहते हैं और लूटपाट की घटनाएं अंजाम

देते हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर इन पर आधा दर्जन से

ज्यादा आपराधिक मामले थानों में दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें