मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

'बिग बॉस ओटीटी 3' फिनाले से पहले टॉप 5 से बाहर हुए दो कंटेस्टेंट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

'बिग

बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले आज यानी 2 अगस्त को होगा। शो का फिनाले बस

कुछ ही घंटे दूर है। पांच प्रतियोगियों सना मकबूल, साई केतन, नेजी, रणवीर

शौरी और कृतिका मलिक ने ग्रैंड फिनाले में जगह बना ली है। लेकिन अब फिनाले

से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। शो से दो कड़े प्रतियोगी बाहर हो गए हैं।

ये दोनों प्रतियोगी फिनाले से पहले ही बाहर हो गए

'बिग

बॉस ओटीटी 3' के ग्रैंड फिनाले से पहले ही पूरा खेल चरम पर पहुंच गया है।

बीती रात शो के दो प्रतिभागियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जानकारी

के मुताबिक कृतिका मलिक और साई केतन राव शो से बाहर हो गए हैं। दोनों ही

कंटेस्टेंट शो में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल

मीडिया वोटिंग में सना मकबूल के साथ कृतिका भी दौड़ रही थीं। लेकिन फिर भी

साईं केतन और कृतिका का शो से बाहर जाना फैंस के लिए बड़ा झटका है।

बिग

बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही घंटे दूर है। अब घर में तीनों

कंटेस्टेंट के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। शो में 17 प्रतियोगियों ने

एंट्री की थी, जिनमें से अब केवल तीन प्रतियोगी बचे हैं। कृतिका मलिक और

साई केतन के बाहर होने के बाद सना मकबूल, नेजी और रणवीर शौरी ने फाइनल में

जगह बना ली है। ये तीनों ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

हाल ही

में लुकेश कटारिया और अरमान मलिक ने बिग बॉस ओटीटी 3 का घर छोड़ दिया है।

इससे पहले विशाल पांडे, शिवानी कुमारी, नीरज गोयत, पायल मलिक, मुनीशा

खटवानी, चंद्रिका दीक्षित, पॉलोमी दास, दीपक चौरसिया, सना सुल्तान, अदनान

शेख शो से बाहर हो चुके हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 के विजेता को क्या मिलेगा

पिछली

बार 'बिग बॉस ओटीटी' के विजेता को 25 लाख रुपये मिले थे। इसलिए अनुमान है

कि इस साल भी विजेता को 25 लाख रुपये ही मिलेंगे। रणवीर शौरी ने बिग बॉस

में ये भी कहा था कि उन्हें ट्रॉफी की परवाह नहीं है, उन्हें बस वो 25 लाख

रुपये चाहिए ताकि वो अपने बेटे की कॉलेज की फीस भर सकें।

ग्रैंड फिनाले कहां देखें

अगर

आप 'बिग बॉस ओटीटी-3' का ग्रैंड फिनाले देखना चाहते हैं तो आपको जियो

सिनेमा ओटीटी ऐप डाउनलोड करना चाहिए। इस ऐप पर आपको ग्रैंड फिनाले की

शुरुआत से लेकर अंत तक सभी अपडेट मिलेंगे। अब दर्शकों के बीच इस बात को

लेकर उत्सुकता है कि कौन सा प्रतियोगी ओटीटी की ट्रॉफी अपने नाम करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें