मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

कार का दरवाजा लॉक होने से खेल रहे दो मासूम की दम घुटने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायबरेली,। डीह थाना क्षेत्र में खड़ी कार के अंदर दो मासूम खेल रहे

थे। अचानक कार का दरवाजा लॉक हो गया। इससे दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।

मंगलवार देर रात हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिवार ने

पुलिस को कोई जानकारी दिए बिना शवों को दफना दिया। बुधवार को घटना की

जानकारी होने पर पुलिस जांच कर रही है।

डीह कस्बे के

कजियाना मोहल्ले में रहने वाले राशिद की बहन चांदनी अपने बेटे अब्दुल्लाह

(04) के साथ मायके आई थी। मंगलवार शाम के समय चांदनी का बेटा अब्दुल्लाह और

उसके भाई का छह साल का बेटा कौनैन खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों मासूम घर

के पीछे खड़ी सफारी कार का दरवाजा खोलकर उसमें बैठकर खेलने लगे। काफी देर

तक परिजनों को बच्चे नजर नहीं आए तो वह लोग इधर उधर ढूंढने लगे। देर रात

परिजनों ने देखा कि घर के पीछे खड़ी सफारी के अंदर लाइट जल रही है। परिजन

वहां पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। वहां सफारी के भीतर अब्दुल्लाह मृत अवस्था

में पड़ा था, जबकि कौनैन बेहोशी की हालत में था। परिजन कौनैन को लेकर

अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को

जानकारी दिए बिना आनन-फानन दोनों शवों को दफना दिया।

डीह थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है, सुबह मीडिया के जरिये जानकारी हुई है जांच की जा रही है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें