मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में दो चेन स्नेचर पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद,। थाना लिंकरोड, साहिबाबाद पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने दो

अलग-अलग मुठभेड़ों में दो शातिर चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश

घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसीपी

रजनीश उपाध्याय ने शुक्रवार बताया कि थाना लिंकरोड व स्वाट टीम ट्रांस

हिंडन जोन पुलिस टीम संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक मोटर

साइकिल पर दो संदिग्ध सवार आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का

प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। तत्पश्चात पुलिस टीम ने

आत्मरक्षार्थ फायरिंग की तो एक बदमाश घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का

फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस टीम ने उसकी तलाश के लिए जगह-जगह

चेकिंग लगाई गई। आस-पास के थाने को इस सम्बन्ध में सूचना प्रसारित की गई।

इसी

क्रम में थाना साहिबाबाद के रेलवे रोड एरिया में एक पुलिस मुठभेड़ हुई,

जिसमें एक बदमाश घायल हुआ। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम राजकुमार

उर्फ राजू तथा थाना साहिबाबाद एरिया में भागा हुआ बदमाश जो कि पुलिस

मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ था उसने अपना नाम अजय बताया है। ये दोनों थाना

लोनी बॉर्डर के सेवाधाम चौकी क्षेत्र के निवासी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें