मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में दो गोतस्कर गोली लगने से घायल, तमंचा एवं पिस्टल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित उतरांव थाना क्षेत्र में इनायत पट्टी नहर के समीप सोमवार को संदिग्धों की तलाश में लगी पुलिस टीम पर बदमाश फायरिंग कर भाग निकले। हालांकि पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में दो गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।उन्होंने बताया कि गोली से घायल गोतस्कर में उतरांव थाना के कस्बा निवासी नसीम अहमद पुत्र अब्दुल वाहिद और अलीम अहमद पुत्र अब्दुल वाहिद हैं। पुलिस टीम ने एक के पास से एक तमंचा और कारतूस, दूसरे के पास पिस्टल एवं खोखा बरामद किया है। नसीम अहमद के खिलाफ तीन गोतस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह अलीम के खिलाफ उतरांव थाने में दो मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं।डीसीपी गंगानगर ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पुलिस की टीमें मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान इनायत पट्टी नहर के समीप मोटरसाइकिल सवार बदमाश पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस की टीमें पीछा करते हुए आत्मरक्षार्थ फायरिंग किया। जिससे दोनों गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें