मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

आंखों में मिर्च डाल दाे भाइयों से 25 लाख की लूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बाड़मेर। कोतवाली थाना इलाके माणक हॉस्पिटल के पास दो सगे भाई मार्केट में रुपये कलेक्शन करके बाइक पर घर जा रहे थे। बीच रास्ते में कार सवार बदमाशों ने बाइक को रुकवा कर दोनों की आंखों में मिर्ची डालकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लहूलुहान कर लाखों रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। एसपी ने पूरे जिले में नाकाबंदी करवाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार शहर में प्रतापजी की पोल के पास निवासी अशोक (38) और उसका भाई संजय मालू (32) पुत्र पारसमल शुक्रवार रात बाजार से कैश का कलेक्शन कर बाइक से घर जा रहे थे। माणक हॉस्पिटल के पास वाली गली में पहले से तैयार कार सवार बदमाशों ने बाइक को रुकवाई। आंखों में मिर्ची डालकर दोनों को नीचे गिरा दिया। तीन-चार बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों भाइयों के सिर पर हमला करने से गंभीर चोट आई और लहूलुहान हो गए। चिल्लाने पर बदमाशाें ने रुपये से भरा बैग लूट लिया और कार में बैठकर फरार हो गए।आसपास के लोगों ने दोनों भाइयों को पास ही स्थित माणक हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां इलाज शुरू करवाया। दोनों के सिर पर लाठी-डंडों से वार करने से गंभीर चोट आई हुई है। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।जानकारी मिलने पर एसपी नरेंद्र सिंह मीना, एएसपी जसाराम बोस, डीएसपी रमेश कुमार शर्मा, कोतवाली लेखराज सियाग मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। एसपी ने अलग-अलग टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जिले भर में नाकाबंदी करवा दी है।व्यापारी अशोक मालू ने बताया कि मार्केट से कैश रुपये लेकर घर की तरफ जा रहे थे। हमारे पास में लाखों रुपये थे। सफेद कलर की कार में बदमाश आए थे। जब कार से उतरे तब तीन लोग थे। आंख में मिर्ची डालकर हमला किया।एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि लूट की वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें मौके पर भेजी। खुद भी मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी लेकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। जिले भर में नाकाबंदी करवा दी है। जल्द बदमाशों को डिटेन कर लिया जाएगा। फिलहाल व्यापारी 25 लाख रुपये की राशि बता रहे है। चार पांच बदमाश होना सामने आया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कोई जानकार ही है। माैके से मिर्ची पाउडर का पैकेट मिला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें